-
09 Sep 2025
Cluster Level Science Fair 2025
आज स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल लाडनूँ में क्लस्टर लेवल विज्ञान मेला आयोजित किया गया । प्रतियोगिता में विज्ञान मेले के तहत सीनियर वर्ग मॉडल/क्विज़ व जूनियर वर्ग मॉडल /क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जुनियर वर्ग क्विज प्रतियोगिता में मॉडल लाडनूँ की दीक्षिता जागिड ने प्रथम स्थान,सीनियर लेवल में मॉडल मुंडवा की रितीका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।सीनियर मॉडल में मॉडल डेगाना की अविका चौधरी व जुनियर मॉडल में मॉडल डेगाना की प्रिंस कानोडी प्रथम स्थान पर रही ।स्थानीय विद्यालय से प्रतिभा स्वामी ने सीनियर क्विज़ में द्वितीय, दिव्यम सोनी ने जुनियर मॉडल में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।निर्णायक के रूप में श्री जयनारायण रैगर प्रधानाचार्य भुतोडि़या , श्री राजेश कुमार यादव प्रधानाचार्य आडिंट व पुष्पा सोनी व्याख्याता निम्बी जोधा ने कार्य किया ।श्री कल्याण सिंह अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाडनूँ ने संरक्षक की भूमिका अदा की व विजेताओं को शुभकामनाएँ प्रदान की ।
-
15 May 2025
Admission 11th Class
स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय निम्बी जोधा लाडनूँ डीडवाना-कुचामन में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सत्र 2025-26 में कक्षा 11 के लिए नवीन प्रवेश एवं रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया की जिला स्तर पर गठित प्रवेश समिति द्वारा प्रवेश प्रक्रिया करवाई जाएगी जिसमें रिक्त सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश हेतु 23 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित व जीव विज्ञान विषय के इच्छुक विद्यार्थी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं ।
कक्षा 11 में प्रवेश हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक एवं अन्य बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु 60 प्रतिशत से अधिक अंकों की अनिवार्यता है ।
दिनांक 26 जून को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 30 जून को चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट www.svgmsladnun.com पर व विद्यालय से प्रातः 9 से 12 के मध्य प्राप्त किए जा सकते हैं ।प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाईट पर निम्न लिंक से भी भरा जा सकता है ।
online https://www.svgmsladnun.com/admission_form_registration_class11.php -
14 May 2025
प्रतिभा सम्मान 2025
मॉडल विद्यालय में प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
-लाडनूँ ब्लॉक के स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय में सत्र-2024-25 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहने पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित कर अभिभावकों का भी अभिनन्दन किया गया।
-विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में ऋतु पण्डित 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही हैं।इसी प्रकार कक्षा 12 में चित्रा चौधरी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 12 में कुल 27 विद्यार्थियों में से 21 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की तथा कक्षा 10 में 67 विद्यार्थियों में से 55 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की ।
गार्गी पुरस्कार हेतु कुल 18 छात्राओं में कक्षा 10 से 13 छात्राएँ एवं कक्षा 12 से 5 छात्राएँ सम्मान हेतु नामित हुई ।
इस अवसर पर कक्षा 10 के छात्र यशवर्धन गुर्जर का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष में इनके पिताजी रामावतार गुर्जर ने विद्यालय में एक वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की है। कक्षा 12 की छात्रा चित्रा चौधरी के पिताजी महावीर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरण करके प्रसन्नता व्यक्त की है।
उक्त कार्यक्रम में निंबी जोधाँ के पीईईओ श्रीमान् नरेंद्र सिंह जी एवं एसएमसी अध्यक्ष महोदय श्री गणेशाराम जी ठोलिया, एसडीएमसी व एसएमसी सदस्य श्री श्रीरामजी खींचड़, श्री मेहराराम जी भाकर,श्री हरी राम जी खींचड़ ,श्री महावीर जी चौधरी,श्री भीखमचन्द जी प्रजापत ,अभिभावकगण , विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बालक-बालिकाएँ उपस्थित रहे -
08 Mar 2025
Admission News 2025-26
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निम्बी जोधा लाडनूँ में सत् 2025-26 में कक्षा 1 से 9 में रिक्त सीटों के विरूद्ध राजस्थान सरकार द्वारा जारी प्रवेश नीति के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि कक्षा 1 से 9 में इच्छुक आवेदक प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विद्यालय समय में प्रवेश काउंटर से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं । भरे हुए आवेदन 17 मार्च तक विद्यालय में जमा करवाए जा सकेंगे । कक्षा 1 से 8 के लिए 20 मार्च को चयनित आवेदकों की सूची का निर्धारण किया जाएगा, 21 मार्च को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी । 29 मार्च तक चयनित आवेदकों से प्रवेश फार्म भरवाए जाएँगे ।इसी प्रकार कक्षा 9 के लिए 19 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी,24 मार्च को परीक्षा परिणाम जारी किया जाकर 30 मार्च तक चयनित विद्यार्थियों से प्रवेश फार्म लिए जाएँगे तथा 1 अप्रैल 2025 से नए सत्र 2025-26 की कक्षाओं का विधिवत संचालन शुरू होगा ।अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री सिद्धार्थ निर्भय से सम्पर्क करें या विद्यालय की वेबसाइट www.svgmsladnun.com का अवलोकन करें
-
12 Jun 2024
Admission News 11 th Class
ADMISSION NEWS 11TH CLASS
स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय निम्बी जोधा लाडनूँ नागौर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सत्र 2024–25 में कक्षा 11 के लिए नवीन प्रवेश एवं रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया की जिला स्तर पर गठित प्रवेश समिति द्वारा प्रवेश प्रक्रिया करवाई जाएगी जिसमें रिक्त सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश हेतु 24 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित व जीव विज्ञान विषय के इच्छुक विद्यार्थी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं ।
कक्षा 11 में प्रवेश हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु न्यूनतम 66. 50 अंक एवं अन्य बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु 72.2 प्रतिशत से अधिक अंकों की अनिवार्यता है ।
दिनांक 27 जून को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 29 जून को चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट www.svgmsladnun.com पर व विद्यालय से प्रातः 9 से 12 के मध्य प्राप्त किए जा सकते हैं ।प्रवेश हेतु आवेदन पत्र online निम्न लिंक(गुगल फार्म) से भी भरा जा सकता है।
https://surveyheart.com/form/66436c439ea2876600d18812 -
18 Mar 2024
Regarding Admission
Dear Parents
The admission list for classes 6 and 7 has been released. You can submit the Admission form till 01-04-2024. The list is available on the school website and school notice board. -
27 Dec 2023
Exposure Visit
"मॉडल स्कूल लाडनूँ के छात्र-छात्राओं का अन्तर्राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण हुआ सम्पन्न।"
-स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, निम्बी जोधां, लाडनूं, (डीडवाना -कुचामन) के छात्र-छात्राओं का सत्र-2023-24 का चार दिवसीय अन्तर्राज्य स्तरीय शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न हुआ है।
-विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेशानुसार मॉडल स्कूल में प्रतिवर्ष एक अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण करवाया जाना अनिवार्य है,इसी क्रम में विगत वर्ष भी शैक्षिक भ्रमण करवाया गया था ।यह मॉडल विद्यालय लाडनूँ ब्लॉक का एक मात्र स्कूल है जो ऐसे उत्कृष्ट पाठ्यसहगामी कार्यक्रम आयोजित करता है। उक्त भ्रमण के दौरान विद्यालय के सीनियर वर्ग की 28 छात्राएँ एवं 17 छात्र शामिल रहे । उक्त भ्रमण के तहत विद्यार्थियों को गुजरात राज्य में स्थित विविध स्थानों का अवलोकन करवाया गया।इस दौरान सर्वप्रथम वैज्ञानिक कौशल संवर्धनार्थ अहमदाबाद स्थित साइंस सिटी में रोबोटिक गैलरी, जीवाश्म पार्क,वाटर गैलरी का अवलोकन किया गया एवं तत्पश्चात क्रमशः नर्मदा जिले में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 'जिसमें सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर दुनियाँ की सबसे ऊँची प्रतिमा को देख विद्यार्थी आश्चर्यचकित हो गये। इसके उपरान्त सरदार सरोवर बाँध, जंगल सफारी, वड़ोदरा स्थित पोईचा में 'नीलकंठ धाम मन्दिर,' गाँधीनगर स्थित 'अक्षर धाम मन्दिर,' राजस्थान के पाली जिले में 'चोटिला धाम 'में ओम बन्ना मन्दिर एवं जोधपुर के ऐतिहासिक 'मेहरानगढ़ दुर्ग' का अवलोकन करवाकर प्रेरणास्पद शैक्षिक भ्रमण सम्पन्न करवाया गया । इस भ्रमण के दौरान दल प्रभारी व्याख्याता राधेश्याम सुथार एवं संतोष सैनी ने शैक्षिक भ्रमण की महत्ता के विषय में बच्चों को समझाते हुए संज्ञानात्मक कौशल में अभिवृद्धि करते हुए इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण को राज्य सरकार का सराहनीय एवं बेहतरीन कार्यक्रम बताया ।। -
16 Jun 2023
ADMISSION NEWS 11th Class
स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय निम्बी जोधा लाडनूँ नागौर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सत्र 2023–24 में कक्षा 11 के लिए नवीन प्रवेश एवं रिक्त सीटों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया की जिला स्तर पर गठित प्रवेश समिति द्वारा प्रवेश प्रक्रिया करवाई जाएगी जिसमें रिक्त सीटों पर पात्र आवेदकों से प्रवेश हेतु 22 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। विज्ञान संकाय के अंतर्गत गणित व जीव विज्ञान विषय के इच्छुक विद्यार्थी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं ।
कक्षा 11 में प्रवेश हेतु माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु न्यूनतम 66. 50 अंक एवं अन्य बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों हेतु 71 प्रतिशत से अधिक अंकों की अनिवार्यता है ।
दिनांक 26 जून को चयनित आवेदकों की सूची जारी की जाएगी तथा 30 जून को चयनित आवेदकों से समस्त वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश हेतु आवेदन पत्र विद्यालय की वेबसाइट www.svgmsladnun.com पर व विद्यालय से प्रातः 9 से 12 के मध्य प्राप्त किए जा सकते हैं ।प्रवेश हेतु आवेदन पत्र online निम्न लिंक(गुगल फार्म) से भी भरा जा सकता है।
https://forms.gle/eJd8UtreX4nPtyiu8 -
24 Dec 2022
Educational Tour@punjab
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय लाडनूं के विद्यार्थियों ने उठाया शैक्षणिक भ्रमण का लुत्फ
विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास की महत्वपूर्ण कड़ी तथा स्वयं और दूसरों के अनुभव सीखने के शुभ अवसर के उद्देश्य को लेकर दिनांक 24 दिसंबर 2022 को विद्यालय के छात्र- छात्राओं के दल को स्टाफ़ के साथ तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए विद्यालय के SDMC एवं SMC सदस्यों द्वारा हरी झंडी दिखाकर अमृतसर के लिए रवाना किया गया
विद्यार्थियों को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल ,जलियावाला बाग ,श्री गोविंदगढ़ फोर्ट,राम तीर्थ आश्रम, दुर्गियाना टेंपल, अटारी- बाघा बॉर्डर तथा कपूरथला स्थित साइंस सिटी का भ्रमण कराया गया
अटारी वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरिमनी देखकर विद्यार्थी अति उत्साहित नजर आए तथा उन्होंने गोविंदगढ़ फोर्ट में शानदार सामूहिक डांस कर लुत्फ उठाया
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में व्याख्याता श्री मुकेश ईशरवाल ,श्री राधेश्याम सुथार ,श्री सुशील सैनी व श्रीमती सन्तोष सैनी के निर्देशन में भौतिक, अनुप्रयुक्त ,प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञान , इंजीनियरिंग ,आईटी, कृषि स्वास्थ्य विज्ञान ,ऊर्जा ,उद्योग, मानव विकास और सभ्यता ,पर्यावरण, इकोसिस्टम और जुरासिक पार्क से विज्ञान की हर शाखा का अवलोकन किया
छात्रों ने फन साइंस गैलरी ,स्पेस एवं एविएशन गैलरी, अमेजिंग लिविंग मशीन ,स्पोर्ट्स गैलरी, एनर्जी पार्क, वर्चुअल रियलिटी गैलरी ,साइबरस्पेस गैलरी, फ्लाइट सिम्युलेटर आदि का दौरा किया एवं संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया
साथ ही climate change एवं आवश्यक एहतियाती उपायों के बारे में सिखा
विज्ञान के वास्तविक जीवन के अनुभवों को देखकर चकित रह गए शैक्षणिक भ्रमण से लौटे विद्यार्थियों ने जहां अपने अनुभव सुनाए वही ऐसे स्थलों पर बार-बार जाने की इच्छा भी जताई
संस्था प्रधान श्री सुनिल दत्त शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से जहां बच्चों को प्रायोगिक ज्ञान मिलता है वही वे विविध जलवायु वातावरण विकास इतिहास संस्कृति से रूबरू होते हैं चरणों को अधिक से अधिक मनोरंजक आकर्षक रुचिकर बनाने के लिए ही विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाता है इससे विद्यार्थियों के दृष्टिकोण में विस्तार कल्पना शक्ति में वृद्धि होती है तथा वे अपने राष्ट्र की विभिन्नताओं को व्यक्तिगत रूप से जान पाते हैं। -
17 Sep 2022
PTM MEETING 17-09-22
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल निम्बी जोधा लाडनूँ में शिक्षक अभिभावक बैठक
आज विद्यालय में शिक्षक अभिभावक बैठक (PTM MEETING)का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में लगभग 400 अभिभावक स्कूल आए। विद्यार्थियों के परीक्षा के अंको का मूल्यांकन अभिभावकों के सामने रखा गया तथा विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम उन्नयन पर चर्चा की गई।बच्चों की कमियों व खूबिया अभिभावकों को बताई गई। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने बताया कि अभिभावकों की ओर से बहुत अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं ।अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सकता है।
Copyright 2019 | All Rights Reserved | Design and Powered by PSA Digital India Ltd.
